गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र के राजकीय कृत्य प्लस टू उच्च विद्यालय कंडी की प्रधानाध्यापिका को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
प्रधानाध्यापिका विघानी बाखला को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने मेदनीनगर कार्यालय ले गई है।
जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रधानाध्यापिका विघानी बाखला गढ़वा जिला क्षेत्र बेरिया के निवासी हैं।
बताया जा रहा है की प्रधानाध्यापिका ने वोकेशनल टीचर से
20000 के रिश्वत की मांग की थी। तथा नहीं देने पर नौकरी से हटाने की बात बोलती थी।
इसकी शिकायत वोकेशनल टीचर ने ACB टीम को की ACB की टीम ने जांच के बाद मामले को सही पाया।
इसके बाद ACB बुधवार को विद्यालय में पहुंची और जैसे वादी ने प्रधानाध्यापिका को ₹5000 रिश्वत दिए। एसीबी ने प्रधानाध्यापिका को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Tags
लोकल खबरे