अयोध्या:- राम मंदिर परिसर में चली गोली, SSF के जवान की मौत

राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात SSF के जवान की संदिग्ध परिस्तिथियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे की बताई जा रही है। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई साथी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पहुंचे तो देखा कि जवान को गोली लगी थी तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) है। वह अंबेडकरनगर के रहने वाले थे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

Post a Comment

Previous Post Next Post